डेस्क। 14.7 फीसदी भारतीयों में देखा गया है कि 20 फीसदी मामलों में सिरदर्द की समस्या अंडरलाइंग न्युरोलोजिकल डिजीज के कारण होती है। अक्सर देखा गया है कि इस मामले में लोग जल्दी से डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। आपको बता दें कि कई बार ये समस्या जटिल भी हो सकती है। एक्सपट्र्स के अनुसार, अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण या संकेत महसूस होते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर समस्या के संकेत हो सकते हैं।
अगर आपको अचानक कुछ गड़बड़ी महसूस हो रही है और तेज सिरदर्द है, तो यह एक संकेत है कि आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
आपको बुखार, गर्दन में अकडऩ, मानसिक भ्रम, दौरा, दोहरी दृष्टि, कमजोरी आदि के साथ सिरदर्द हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
आपको हाल ही में सिर में कोई चोट थी और इसके बाद आपको सिरदर्द होता था या सिर की चोट के बाद आपको अधिक सिरदर्द रहने लगा है, तो यह संकेत है कि आपको तुरंत चिकित्सक से मिलना चाहिए।
आपको सिरदर्द की कोई पुरानी समस्या है, जो खांसी, तनाव या अचानक हिलने से गंभीर हो जाती है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। संभव है ऐसा सिरदर्द के कारण हो सकता है।






















