लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल परास्नातक दंत चिकित्सा एवं मेडिकल संस्थान का गुरुवार को वार्षिक उत्सव AMISTAD 2019 का शुभारंभ किया गया। यहां जिले और आस-पास के सात डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि कुल सात कॉलेज ने हिस्सा लिया है। उत्सव का आयोजन 31 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा। यह कार्यक्रम महाविद्यालय आईडीए के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक व्याख्यान दिए जाएंगे।
डेंटल कॉलेज के छात्रों ने किया मार्च पास्ट
यहां कार्यक्रम में खेलकूद, नृत्य, गायन, रंगोली, भाषण, कविता लेखन जैसी प्रतियोगिता आयोजित होगी। गुरुवार को विभिन्न डेंटल कॉलेज के छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर जिले के चुनार विधायक अनुराग सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. स्नेहलता सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मेहरोत्रा, उप प्रधानाचार्य डॉ. गौरव सिंह, हनुमान सिंह, चन्द्र प्रकाश वर्मा और डॉ. सुधीर कपूर थे।