रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का निधन हो गया, वो 91 साल के थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बता दें कि दौरा पडऩे के बाद उन्हें राजभवन के अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आज शाम तक इनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शाम 5: 30 बाजे गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा।
राजकीय शोक घोषित
राज्यपाल बलरामदास टंडन के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। लिहाजा कल पूरे राज्य में सिर्फ झंडोत्तोलन के कार्यक्रम होंगे। तमाम रंगारंग कार्यक्रमों और अन्य आयोजन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्यपाल बलरामदास टंडन के निधन की खबर मीडिया को बतायी। स्कूलों और दफ्तरों के अलावे पूरे प्रदेश में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम अब रद्द कर दिये गये हैं।
एक नवंबर 1927 को अमृतसर पंजाब में जन्म
राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का जन्म एक नवंबर 1927 को अमृतसर पंजाब में हुआ। बलरामजी दास टंडन ने 18 जुलाई 2014 को उन्होंने छत्तीसगढ़ में राज्यपाल पद की शपथ ली थी। राज्यपाल बलरामदास टंडन का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जायेगा। स्पेशल विमान से राज्यपाल का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम ले जाया जायेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।