लखनऊ। अस्थि एवं जोड़ दिवस (4 अगस्त) को मनाया जाएगा। यह दिवस प्रत्येक वर्ष चार अगस्त को मनाया जाता है। लोगों के बीच हड्डी रोग के प्रति जागरुक करने के लिए यह निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार अगस्त को मरीजों को नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। इस बार की थीम दीर्घायु का शक्ति मंत्र, अस्थियां रहे सशक्त समर्थ रखा गया है।
कार्यक्रम आयोजित होंगे
क्लिीनिकों में हड्डी रोग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बैनर एवं पोस्टर भी लगाए जाएंगे। साथ ही निर्धन मरीजों को निश्शुल्क देखा जाएगा। वहीं नि:शुल्क बीएमडी शिविर का आयोजन भी होगा। लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य और हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए पर्चे भी बांटे जाएंगे।