लखनऊ। गोमती नगर के हैनीमैन चौराहा स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। डॉ. अरविंद कुमार वर्मा को नया प्रधानाचार्य बनाया गया है। इससे पहले राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. हेमलता थीं जिनका स्थानांतरण प्रयागराज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है।
फिलहाल डॉ. अरविंद कानपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू होम्योपैथिक राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। कॉलेज में कुछ डॉक्टरों का भी स्थानांतरण किया गया है। डॉ. राजीव यादव, डॉ. आरसी यादव ट्रांसफर होकर लखनऊ कॉलेज में आए हैं। यहां से डॉ. महेश समेत अन्य डॉक्टरों को दूसरे जनपद में भेजा गया है।
























