
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
यह घटना थी
जानकारी के अनुसार, घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र की है। यहां ऐशबाग पुल पर शनिवार रात सादिक भदेवा बुलाकी अड्डा के रहने वाले अरविन्द कुमार पुत्र स्व. नागेंद्र कुमार अपनी स्कूटी (यूपी 32 जेडी 1335) से जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी में तेज रफ़्तार कार (यूपी 32 जेजेड 4200) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरविन्द उछल कर दूर जा गिरे और उनके साथ पीछे बैठा राहुल भी चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ऐशबाग चौकी इंचार्ज राकेश कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे और फ़ौरन अरविन्द को ट्रॉमा में भर्ती कराया।
आपस में समझौता कर लिया
डॉक्टरों ने बताया कि दरोगा के सराहनीय कार्य के चलते समय से उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। चौकी इंचार्ज सुबह तड़के तक घायल के साथ ट्रॉमा में रहे और अपनी वर्दी और ड्यूटी का फर्ज निभाते रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार न्यू पारा कॉलोनी राजाजीपुरम के रहने वाले राकेश कुमार उपाध्याय पुत्र गया प्रसाद उपाध्याय की है। राकेश और अरविन्द ने कोई क़ानूनी कार्रवाई ना करते हुए आपस में समझौता कर लिया। दरोगा के इस सराहनीय कार्य घायल के परिजन प्रशंसा कर रहे हैं।