लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखनऊ शाखा की शनिवार को बैठक आहूत हुई। यह बैठक कैसरबाग स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह की। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संघ का चुनाव संपन्न हुआ।
ये चुने गए
यह चुनाव संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवजी कुशवाहा (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष आनंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता सचान, उपाध्यक्ष डीएस पांडे, मंत्री प्रद्युम्न सिंह, संगठन मंत्री पीसी कुमार, संयुक्त मंत्री पीवी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आरबी पांडे और संप्रेक्षक आरपी गुप्ता नियुक्त किए गए। यह जानकारी संघ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।