लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ शाखा ने मीडिया इलेवन को क्रिकेट मैच में छह विकेट से मात दे दी। केजीएमयू सरदार पटेल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को हुए दोस्ताना मैच में आईएमए ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने सुमित सिंह के 58, विनीत मौर्या के नौ और गौतम के सात रनों की मदद से 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाए।
डॉ. गौरव की शानदार गेंदबाजी
आईएमए की ओर से डॉ. गौरव ने 14 रन देकर चार विकेट और डॉ. विकास गुप्ता ने 10 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में बैटिंग करते हुए आईएमए इलेवन ने 14.3 ओवर में ही 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। पारी की शुरुआत करने उतरे डॉ. बंसल ने नाबाद 29, कप्तान डॉ. अरुन पांडेय ने 16 और डॉ. रेहान आलम ने 40 रन का योगदान किया। सुमित ने दो, मीडिया इलेवन के कप्तान आलोक व अमित ने एक-एक विकेट लिया। डॉ. बंसल को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। आईएमए उप्र के अध्यक्ष डॉ. एएम खान, आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत, महासचिव डॉ. जेडी रावत, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रुखसाना खान ने विजयी टीम को ट्रॉफी दी। http://www.healthehelp.com
























