लखनऊ। लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों΄ की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आयी जहां ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय में छोटा तौलिया छोड़ दिया था। तौलिया से गर्भाशय में रहने के कारण महिला को संक्रमण हो गया। उसे दिखाने के बाद पूरा मामला सामने आया। ऑपरेशन के डेढ़ माह बाद गर्भाशय में तौलिया होने का खुलासा हुआ।
महिला के पेट में संक्रमण
महिला को दोबारा लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। गत सात अटूबर को महिला का सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। आपरेशन के समय चिकित्सकों की लापरवाही से गर्भाशय में एक छोटा तौलिया छूट गया था। जिसके कारण महिला के पेट में संक्रमण हो गया। जांच में पता चला कि महिला के गर्भाशय में तौलिया है, जो आपरेशन के दौरान छूट गया था। डाटरों को जब अपनी गलती का पता चलते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने महिला को फिर से अस्पताल में भर्ती किया। मामला छिपाने के लिए चिकित्सकों ने महिला को प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया, ताकि इस मामले की भनक किसी को न लग सके।