लखनऊ। महानगर स्थित भावराऊ अस्पताल में शनिवार रात आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जरी की गई। मरीज करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। हालांकि सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार आया है। डेढ़ घंटे की सर्जरी में डॉक्टरों ने मरीज के क्षतिग्रस्त दाहिने हाथ का पंजा काट दिया। डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत यह पहली सर्जरी है।
झुलय गया था मरीज
कुशीनगर निवासी अरविंद कुमार 11 हजार बोल्ट करंट से झुलस गया था। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि मरीज 29 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उन्होंने बताया कि बिजली से झुलसने के चलते मरीज का दाहिने हाथ का पंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिससे एक अक्टूबर को प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने डेढ़ घंटे तक सर्जरी कर दहिने हाथ का पंजा काट दिया। यह सर्जरी डॉ. आरपी सिंह, डॉ. बीके वर्मा, डॉ. आरसी सिंह, डॉ. एम सिद्दीकी ने की।