लखनऊ। गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संविदा कर्मचारी संघ ने सभी संविदा कर्मचारियों ने समायोजित करने की मांग की है। इसे लेकर शनिवार को अस्पताल परिसर में एक बैठक हुई। बैठक अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव संघ करीब दो साल से मांग कर रहा है।
लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा यहां पर मौजूद सभी संविदा कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन, आकस्मिक व मातृत्व अवकाश, नि:शुल्क इलाज की मांग भी की। वहीं बैठक का संचालन महामंत्री सच्चितानंद मिश्रा ने किया।
मांग पूरी नहीं तो होगा आंदोलन
संघ ने बैठक में तय किया है कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो अक्तूबर से कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य हो सकते हैं। उसमें सांकेतिक व पूर्णकालिक हड़ताल और अस्पताल की सेवाएं बंद की जा सकती हैं। बैठक में दीप वाल्मीकि, लवकेश तिवारी, बृजेश अवस्थी, मृदुला, विकास तिवारी ने कर्मचारियों को संबोधित किया।