लखनऊ। कूल्हा प्रत्यारोपण पर चौथे प्रोफ यूएस मिश्रा मेमोरियल सीएमई का आयोजन हेल्थसिटी अस्पताल ट्रामा सेंटर एवं सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा बुधवार को किया गया। डॉक्टर संदीप कपूर ने कहा कि सरकार के इंप्लांट की बढ़ती कीमतों पर रोक लगा देने के बाद प्रत्यारोपण जैसे ऑपरेशन की कीमतें भी कम हुई हैं। कीमतें कम होने के बाद अब ज्याया से ज्यादा लोग प्रत्यारोपण करवा पा रहे हैं। यहां यह भी बताया गया कि ATTUNE के इलाज में पहले 2 लाख का खर्चा आता था वहीं अब इसका खर्च करीब 60 से 65 हजार रुपए हो गया है।
यह कहा डॉक्टरों ने
इस दौरान डॉक्टर संदीप गर्ग ने कहा कि प्रत्यारोपण में एक या घुटने के बदले जाने का विकल्प रहता है। डायग्रोसिस जल्द होने पर पार्शियल नी रिप्लेसमेंट यानि कि एक घुटने बदले जाने से भी आराम हो जाता है।
डॉक्टर कपूर और डॉक्टर गर्ग ने कहा कि गुरुवार 7 सितंबर को मेनचेस्टर यूके के डॉक्टर फिलिप हीस्र्ट आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्यारोपण के बारे में विशेषज्ञ अपने व्याख्यान भी देंगे। कार्यक्रम में लाइव सर्जरी होगी और प्रतिभागी डॉक्टरों को नई तकनीक के बारे में बताया जाएगा।
प्रोफ यूएस मिश्रा के बारे में
कार्यक्रम में डॉ. कपूर और डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रोफ यूएस मिश्रा का जन्म वाराणसी में 17 जनवरी 1936 को हुआ था। उन्होंने केजीएमयू में आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग में 1986 में हेड बने।