लखनऊ। इस बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में तम्बाकू नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया जिसमें यह अभियान 31 अगस्त तक ‘तम्बाकू से आजादी’ नामक शीर्षक से चलाया जायेगा। इस सम्बन्ध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान की सफलता के लिए गम्भीरता से जन सहयोग प्राप्त कर इसे चलाया जाये। इसके अन्तर्गत तम्बाकू सेवन से होने वाले रोगों एवं सीओटीपीए अधिनियम 2003 के प्रति जन जागरूकता हेतु रैली, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायए।
‘तम्बाकू से आजादी’ अभियान
यह जानकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील पाण्डेय ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘तम्बाकू से आजादी’ अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को समाहित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के समस्त सरकारी प्रतिष्ठानोंध्कार्यालयों में तम्बाकू छोड़ने केलिए शपथ दिलायी जायेगी।