लखनऊ। केजीएमयू प्रशासन ने कर्मचारियों को राहत देने के लिए अब एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब कर्मचारियों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए अब पर्चा ही अलग हो गया है। पर्चे का रंग ही बदल दिया गया है। यही नहीं कर्मचारियों के आश्रितों को भी डॉक्टर प्राथमिकता देंगे।
पहले होती थी समस्या
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पहले ओपीडी में पहले लाइन लगानी पड़ती थी लेकिन अब पर्चा अलग हो गय है। इससे कर्मचारियों को अब डॉक्टर प्राथिमकता दे सकेंगे। पहले डॉक्टर को पता नहीं चलता था कि कौन कर्मचारी है। इसके लिए कुलपति, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा अधीक्षक को कर्मचारियों ने धन्यवाद दिया है।