लखनऊ। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का द्वितीय अधिवेशन रविवार को शुरू हुआ। डिप्लोमा इंजीनियर संघ, लोक निर्माण विभाग में इस अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष मणी नायर ने की। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी व विशिष्टï अतिथि शिव बरन सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरकार को दिया हुआ समय पूरा
अधिवेशन को संबोधित करते हुए शिव बरन सिंह ने कहा कि कर्मचारी अब आंदोलन की राह पकड़ चुके हैं। सरकार को एक साल का दिया हुआ समय पूरा हो चुका है लेकिन हमारी मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए हमें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में समस्त जनपदों में धरना प्रदर्शन व रैली की जाएगी। 20, 21, 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार व जनपदों में धरना दिया जाएगा। 4 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल महारैली और 22, 23, 24 अक्टूबर को हड़ताल किया जाएगा।
किया सम्मानित
संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री ने मुख्य अतिथि को बुके, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया। पूर्व घोषित निर्वाचन कर्मचारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अविनाश चंद्र श्रीवास्तव व लखनऊ मंडल के अध्यक्ष सूरज सिंह को नई कार्यकारिणी का निर्वाचन मंच सौंपा।
ये हुए निर्वाचित
इस दौरान नए निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कराया और पदाधिकारी निवा्रचित किए गए। रामा यादव प्रांतीय अध्यक्ष, मिथिलेश शर्मा वरिश्ठ उपाध्यक्ष, किरण दुबे महामंत्री, प्रभा सिंह उपमहामंत्री चुनीं गईं।