लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राजभवन में इलाहाबाद के समाजसेवी एवं कैंसर रोग पर विजय प्राप्त करने वाले 34 वर्षीय पंकज रिजवानी ने मुलाकात की। राज्यपाल ने रिजवानी के समाज सेवा के कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा हैं।
कई अवार्ड भी मिले
उल्लेखनीय है कि पंकज रिजवानी को वर्ष 2003 में कैंसर हुआ था। वे कैंसर जैसे गम्भीर रोग पर विजय प्राप्त करने के बाद कैंसर पीड़ित रोगियों की मदद कर समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अब तक अनेक गरीब और असहाय लोगों की मदद की है। रिजवानी ने पिछले 14 वर्षों में लगभग 150 कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद कर चुके हैं। इसमें उन्हें कई अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं।
राज्यपाल ने यह बताया
राज्यपाल ने अपने बारे में बताया कि उन्हें भी वर्ष 1994 में कैंसर हुआ था और स्वस्थ होने के बाद आज भी कार्य कर रहे हैं। उन्होने बताया कि इस तरह हमेशा गरीब और असहाय व्यक्तियों की मदद करते रहेगे|