लखनऊ। केजीएमयू में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे माइक्रोसर्वर खराब हो जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच घंटे बाद करीब 2:30 बजे पुन: सर्वर आया। इसके बाद कार्य सुचारू रूप से चला। मरीज अपना सैंपल लेकर भटकने को मजबूर थे।
केबिल में खराबी
जानकारी के अनुसार केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के पास केबिल खराब हो जाने से साफ्टवेयर फेल हो गया था। साफ्टवेयर फेल होने की वजह से मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे कार्य सुचारू रूप से सर्वर आने के बाद शुरू किया गया। बताया गया है कि सर्वर फेल होने से पहले 10 लोगों का सैंपल रिसीव हो गया था, जिनका रजिस्ट्रेशन किया गया था।
भटकते मरीजों को भेजा ट्रामा
सर्वर फेल होने के बाद भटकते मरीजों को राहत देने के लिए ट्रामा के 21 नम्बर पैथालॉजी में भेजा गया। सूत्रों की मानें तो पांच घंटे सर्वर फेल होने के दौरान करीब 150 से 200 मरीजों को निराशा हाथ लगी और वे इंतजार करते रहे।