नई दिल्ली। भारत में पुरुषों की तुलना में करीब 40 फीसदी महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। वहीं महिलाओं की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक पुरुष असामान्य शुगर स्तर से पीडि़त हैं। एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स के एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। संस्था ने निवारक स्वास्थ्य जांच की जरूरत पर जोर दिया है। करीब 80 फीसदी लोगों में विटामिन डी के स्तर में कमी पाई गई। महिलाओं में विटामिन डी की अधिक कमी थी जबकि पुरुषों में विटामिन डी पर्याप्त नहीं थी।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक पाया गया। महिलाओं की तुलना में पुरुष में सर्वाधिक अव्यवस्थित एलडीएल, एचडीएल और ट्राइग्लिसराइड स्तर था।
लगभग 38 फीसदी महिलाओं में पुरुषों (16 फीसदी) के मुकाबले एनीमिया के मामले अधिक थे। 61 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में एनीमिया से पीडि़त होने की अधिक संभावना थी। करीब 20 फीसदी व्यक्ति डायबेटिक या प्री डायबेटिक पाए गए। महिलाओं की तुलना में (17.36 फीसदी) पुरुष में अधिक असामान्य शर्करा स्तर (20.82 फीसदी) दिखा।