डेस्क। दुनिया में भारत सबसे ज्यादा मोटे लोगों की आबादी वाला तीसरी देश है। यह बात एक शोध में आई है। इस पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन जरूरत है स्वास्थ्य की दृष्टी से महत्वपूर्ण आदतों में बदलाव करने की। अपनी आदतों में बदलाव कर मोटापे की समस्या को काफी हद तक काबू किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके लिए अनियंत्रित जीवनशैली, खानपान की आदतों में बदलाव सबसे बड़े कारण हैं। खाने में जंक फूड, अनियमितता, अल्कोहल और मीठे का अधिक सेवन और शारीरिक गतिविधियों में कमी इसके बड़े उदाहरण हैं।
आपको अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना पड़ेगा साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी करनी होगी। मोटापे को कम करने की दिशा में आगे बढऩे के साथ-साथ सकारात्मक सोच का होना भी जरूरी होता है।
जो लोग भोजन के साथ पानी या कोलड्रिंक पीने की आदत डाले हुए होते हैं पहला होना है तो वे इसे जल्द छोड़ दें तो ही अच्छा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी पीने से पेट में खाना ठीक से हजम नहीं हो पाता और एसिडिटी की भी समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि इसका अर्थ ये नहीं कि गले में खाना अटकने पर भी पानी ना पिएं इस स्थिति में आप थोड़ा पानी पी सकते हैं। सामान्य तौर पर खाने के आधे घंटे बाद आप पानी पी सकते हैं।