क्या आपको या आपके किसी परिचित के आखों के नीचे या ऊपर की तरफ मोटा मांस दिखाई देता है। इसे ही हम पफी स्किन कहते हैं। वैसे तो इस तरह का मांस किसी भी छोटी-बड़ी बीमारी का संकेत नहीं है लेकिन आपके चेहरे की खूबसूरती को कम जरूर कर देता है। यह समस्या उन लोगों में देखने को मिलती है जिनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी बढ़ चुकी होती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल स्किन पर जमा होने लगता है व स्किन में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। लोग इसके लिए कई तरह की दवाईयां लेते लेते है। वहीं इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते है।
लहसुन
कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद होता है। आप अपने खाने में लहसुन की मात्रा को बढ़ा सकते है व रोज 15 मिनट तक लहसुन के पेस्ट आंखों के नीचे रखें। आपको बहुत ही जल्द राहत मिलेगी।
केले का छिलका
कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए केले के छिलके का प्रयोग करना चाहिए। केले के छिलके को काट कर आंखों के नीचे मालिश कर 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।
एप्पल विनेगर
पानी में एप्पल विनेगर पीने से शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
मेथी दाना
मेथी के दानों को रात-भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके साथ आप आंखों के नीचे मेथी के दानों का पेस्ट बना कर लेप भी लगा सकते हैं।
























