बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना आम बात है। ऐसी ही एक बीमारी है आई-फ्लू। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी बदलते मौसम में हो सकती है। ज्यादातर खतरा बुजुर्गों को होता है। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।
कंजंक्टिवाइटिस
आई फ्लू एक तरह का आंखों का संक्रमण है। यह समस्या आमतौर पर तब होती है, जब कंजक्टिवा में सूजन आ जाती है। इसके कारण आंखों का रंग लाल या गुलाबी हो जाता है और उनमें सूजन के साथ-साथ खुलजी भी हो जाती ह। इसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं। आज 1 अक्टूबर को International Day for Older Persons के दिन बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का दिन है। इस मौके आज हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने घर में बुजुर्गों की आंखों का ख्याल कैसे रख सकते हैं।
कमजोर होती है प्रतिरोधक क्षमता
मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, वायरस या बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्पेक्ट्रम के एक छोर पर वह बच्चे होते हैं, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह विकसित नही है और दूसरी छोर पर वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनकी प्रतिरोध प्रतिरक्षा प्रणाली की शक्ति जो अपेक्षाकृत कमजोर होती है।
उम्र की वजह से होता है ज्यादा खतरा
वरिष्ठ नागरिक अपनी उम्र की वजह से पहले से जोखिम की स्थिति में होते है। इसके अलावा, उनका कन्जंक्टिवाइटिस से ठीक होना उनके अंतर्निहित स्वास्थ्य की स्थिति, जैसे मधुमेह या ब्लड प्रेशर के इतिहास पर निर्भर करता है। इसके परिणाम स्वरूप यह उनके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए और अधिक पीड़ादायक होता है।
ठीक होने में लगता है समय
कन्जंक्टिवाइटिस से संक्रमित वरिष्ठ नागरिकों को ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक उम्र में आई-फ्लू होने से खतरे की आशंका थोड़ी बढ़ जाती है। इन हालात में आंखों के अलावा स्वास्थ्य इतिहास पर भी नजर रखनी होती है।
मुख्य लक्षण
आंखों से पानी बहना
आंखों में रक्त का जमाव या आंखे लाल दिखना
पलकों या आंखों में सूजन
पलकों या बरोनियों में चिपचिपाहट
जलन और आंखो में जलन के साथ या बिना हल्का दर्द
इन लक्षणों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इसलिए, आई फ्लू से राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक आई ड्रॉप लेने से पहले संक्रमित व्यक्ति को तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। लोगो को निश्चित रूप से स्वयं दवा नही लेना चाहिए क्योंकि यह कन्जंक्टिवाइटिस में जटिलता पैदा कर सकते है।