लखनऊ। गुरुवार को अजंता अस्पताल के डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। खान-पान में सावधानियां बरतने के साथ ही योग भी करना चाहिए। रहन-सहन में छोटे-छोटे बदलाव कर जीवन को खुशहाल और सेहतमंद बना सकते हैं। यह बातें इनरव्हील राजधानी की ओर से प्रोजेक्ट हेल्थ और टुगेदर वी कैन विषय पर संगोष्ठी में डॉ गीता खन्ना ने कही।
प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
इसके बाद डॉ. अनिल खन्ना ने मौसम में बदलाव होने के कारण सेहत पर पडऩे वाले प्रभावों के बारे में जानकारियां दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप वॉक, तंबोला और हेल्थ क्वीज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट निधि, रूपम, तनूजा, पूजा, शीला, शोभना, डॉ. अभिषेक मौजूद थे।