डेस्क। गर्मियों में पसीने की वजह से घमौरियां होना आम बात है। माथे, पीठ और गर्दन पर दाने निकल जाते हैं। इससे बदन पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है। घमौरियों को जड़ से खत्म करने के लिए हम आपको घरेलू नुस्खे बता रहे हैं।
ऐसे करें
घमौरियों पर हल्दी का इस्तेमाल करें। जहां पर घमौरियां हो वहां पर हल्दी और मेथी से बना पेस्ट लगाएं। हफ्ते में 1 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से घमौरियां दूर हो जाएंगी।
घमौरियों पर 5 से 10 मिनट के लिए बर्फ के टुकड़ा लगाएं। मगर ध्यान रहे की बर्फ को सीधे स्किन पर ना लगाएं। बर्फ कपड़े में लपेटकर त्वचा पर लगाएं। इसको दिन में 4 से 6 घंटे के अंतर पर लगाएं।
सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा लेकर अच्छे से धो लें। अब इसके गूदे को घमौरियों पर लगाएं। एलोवेरा लगाने से जल्द ही घमौरियों से राहत मिलेगी।
चंदन पाउड और धनिया पाउडर लें। इसमें गुलाब जल डालकर एक गाढ़ा लेप बना लें। इस लेप को शरीर पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद लेप को गुनगुने पानी से धो लें। इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसको घमौरियों वाली जगह पर लगा लें। जल्द ही आपको घमौरियों से राहत मिलेगी। नारियल तेल में कपूर पीसकर मिलाएं और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। रोज दिन में 2 बार मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी। घमौरियों की समस्या को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा आप नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस डालें और उसी पानी से नहा लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से घमौरियां दूर हो जाएंगी।