कोई भी बीमारी हमें हो जाए तो हम थोड़े निराश हो जाते हैं। लेकिन कई ऐसी जाने-माने सितारे हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझने के बावजूद इन सितारों ने कभी हार नहीं मानी और हर मुश्किल का सामना हंसकर किया।
फिल्मी जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिनके पास नाम है शोहरत है लेकिन सूकुन नहीं। करोड़ों की सम्पति के मालिक होने के बावजूद वह किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है। इन स्टार्स का हर दिन गंभीर बीमारियों के साये में बीत रहा है। चलिए हम आज आपको इस पैकेज में उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे है।
एंजेलिना जोली
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को डॉक्टरों ने यह आकलन किया था कि जोली को ब्रेस्ट कैंसर होने की 87 प्रतिशत और ओवरी का कैंसर होने की 50 प्रतिशत संभावना है। जिसके कारण उन्होंने अपने दोनों ब्रेस्ट हटवा लिए थे। बाद में उन्होंने फेलोपियन ट्यूब और ओवरी हटवा ली। दरअसल, एंजेलिना जोली की मां को कैंसर था जिसकी वजह से उसे भी कैंसर हुआ। लेकिन अब उन्होंने डबल मास्टैक्टोमी करवा ली है, जिसकी वजह से 80त्न कैंसर का असर कम हो गया है। लेकिन आज भी वह फिर से कैंसर होने के खतरे के अंदर ही जी रही है।
शकीरा
खबरों की मानें तो फेमस सिंगर शकीरा को सालों से टॉक्सोप्लास्मोसिस नाम की बीमारी है। यह बीमारी परजीवी संक्रमण के कारण होती है जो बिना पका हुआ मांस खाने से होती है। इस बीमारी का भी कोई इलाज नहीं है। इंसान सिर्फ दवाइयों की आस के साथ ही जी सकता है।
सेलेना गोमेज
एक्ट्रेस सेलेना गोमेज लूपस नाम की एक बीमारी से पीडि़त हैं और इस वजह से उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक लिया। इस बीमारी में रोग से लडऩे की शक्ति खत्म हो जाती है। धीरे-धीरे यह रोग किडनी, ब्लड से दूसरे अंगों को भी खत्म कर देता है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अस्थमा की शिकार है। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें 5 साल की उम्र से अस्थमा है। मां ने उन्हें दवाइयों की जगह इनहेलस लेने की सलाह दी।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हो चुकी है हालांकि सोनम ने हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाकर डायबिटीज पर पूरी तरह काबू पा लिया है।
किम कार्दशियन
हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस किम कार्दशियन स्किन प्रॉब्लम से जूझ रही है। किम को सोरायसिस नामक बीमारी है। इसमें त्वचा रूखी हो जाती है और इसका रंग लाल हो जाता है। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी इस बीमारी का शिकार रह चुकी है।
सोनाली बेंद्रे
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड के कैंसर से पीडि़त हुईं थी। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाया। पिछले साल दिसंबर में वे मुंबई वापस लौटी हैं।