डेस्क। आपको आखों के सामने अंधेरा कई बार आता है। ऐसा लगातार बैठे रहने के बाद एकदम खड़े होने पर होता है और चीजे घूमती हुई महसूस होने लगती है। इसे चक्कर कहते हैं। ऐसा इसलिए शारीरिक कमजोरी या फिर मस्तिष्क में बल्ड सर्कुलेशन कम होना हो सकता है। गर्मियों में कम पानी पीने पर भी चक्कर आते हैं।
ये करें
दो आंवले को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 चम्मच धनिए के बीज और 1 कप पानी मिलाकर रात भर ऐसे ही रख दें। फिर अगली सुबह उठकर छान कर इसके पानी के पीएं।
2 चम्मच शहद में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और फिर इस मिश्रण को 1 गिलास पानी में मिलाकर पीएं। इस उपाय को दिन में दो बार करें।
आधे नींबू को 1 गिलास पानी में निचोड़े और फिर इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाकर पीएं। इसके अलावा 1 चम्मच नींबू के रस में काली मिर्च और नमक मिलाएं और फिर इसे 1 गिलास पानी में मिलाकर पीएं।