डेस्क। पुराने जमाने में लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते थे और लोग स्वस्थ भी रहते थे। आज भी कुछ लोग इसका पालन करते हैं। इसके कई फायदे भी हैं। क्या आप तांबे के बर्तन में दही भी रखते हैं तो सावधान हो जाइए यह किसी जहर से कम नहीं हैं। जी हां यह सच है कि तांबे के बर्तन में रखा दही हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
दही में बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिनि, पोटेशियम, कोलेस्ट्रॉल और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर यही तत्व जब तांबे के संपर्क में आते हैं तो लाभ की जगह हमें हानि पहुंचाते हैं और इसी वजह से इन तत्वों का शरीर पर गलत और उल्टा असर पड़ता है। तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें और दूध को रखने से यह चीजें कॉपर से रिएक्ट करके फूड प्वॉयजनिंग का काम करती हैं।
इससे डायरियाएपेट दर्द, डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है। पानी के अलावा और फल या फिर और कोई भी खाने की चीज को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। पानी को तांबे के बर्तन में इसलिए रखा जाता है क्योकि इसमें किसी भी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता। यह जिस चीज के संपर्क में आता है वैसे ही गुणों को अपना लेता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीनेे से शरीर में कॉपर की कमी दूर हो जाती हैं। इसलिए याद रखे कि पानी पीने के अलावा और किसी भी चीज के लिए तांबे का उपयोग न करें।