लखनऊ। तम्बाकू मुक्त लखनऊ अभियान के तहत जन जागरुकता रैली को नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को रवाना किया। रैली विनोबा सेवा आश्रम की पांच टीम थी। यह टीम लखनऊ के सभी 110 वॉर्डों में जाकर लोगों को तम्बाकू के खिलाफ जागरूक करेंगी।
यह बताया आंकड़ा
नगर आयुक्त ने बताया कि हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह, पुरानी सांस की बीमारियां इत्यादि विश्व स्तर पर होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है जो कि तंबाकू के सेवन के साथ जुड़ी हैं। डब्ल्यूएचओ से प्रमाणित डेटा के अनुसार विश्व में हर वर्ष 38 लाख लोग एनसीडी से मौत होती है।
यहां के डॉक्टर दे रहे समर्थन
तम्बाकू मुक्त लखनऊ अभियान में केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत नगर निगम की टीम के साथ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा सभी जोन अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है। तम्बाकू मुक्त लखनऊ अभियान की ये तम्बाकू के खिलाफ यात्रा 29 जून तक अनवरत सभी वार्डों में जाएगी।























