डेस्क। गर्मी की तपिश और धूप हमारी आंखों को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। इस बात को जानना जरूरी है कि हम अपनी आंखों की देखभाल कैसे करें।
एलर्जिक रिएक्शन में सबसे पहले आंखों में पानी आना, चुभन होना और आंखों में लालपन आनता है।
ये करें
आंखों को बिल्कुल भी न मलें और पहले ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद भी कोई दिक्कत आती है तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से राय लें।
सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे जरूर पहनें।
सन ग्लास जहां धूल के कण को आंखों में जाने से रोकता है, वहीं सूरज की अल्ट्रा किरणों से भी बचा जा सकता है। आंखों के बचाव के लिए सिर पर टोपी पहनें।






















