डेस्क। आज के दौर में लोगों की याददाश्त शक्ति घट रही है। एक्सपर्ट की मानें तो कुछ बातों को अपनाकर याददाश्त बढ़ाई जा सकती है। आप बालों में महेंदी लगाएं तो याददाश्त बढ़ जाएगी। आयुर्वेद की मानें तो मेहंदी के पत्तों में करनोसिक तत्व पाए जाते हंै। जिससे इंसानी दिमाग की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठकर टहलना भी आपके दिमाग को भी सुकून देता है। दो से तीन मिनट रोज आप नंगे पैर हरी दूब पर चलें इससे आपकी आंखों की रोशनी भी तेज होती है। दिमाग को तेज करने के लिए और याददाश्त बढ़ाने के लिए अनार और सेब का सेवन करना चाहिए। यदि आप चाय कॉफी का सेवन करते हैं तो इसकी जगह पर आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिमाग को तेज तर्रार बनाने के लिए अखरोट का सेवन करें क्योंकि अखरोट में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्वों की मात्रा होती है। चेरी के सेवन से भी दिमाग तेज बनता है, वैसे चेरी भारत में हर कहीं उपलब्ध नहीं है लेकिन फिर भी अगर संभव हो तो चेरी का सेवन कर सकते हैं।






















