लखनऊ। एसजीपीजीआई संस्थान प्रशासन जल्द ही एमसीएच कोर्स शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। आशा जताई जा रही है कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जल्द एमसीएच की पढ़ाई होगी। एमएस के बाद चिकित्सक प्लास्टिक सर्जरी का यह सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कर सकेंगे।
जलने पर ऐसा करें
विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि डिपार्टमेंट में रेजीडेंट नहीं हैं। ऐसे में मरीजों के इलाज में दिक्कत होती है। यहां एमसीएच कोर्स में दाखिला होने से विभाग में रेजीडेंट चिकित्सक की समस्या हल हो जाएगी। डॉ. राजीव अग्रवाल ले कहा कि आग या किसी चीज से जलने वाले पर घाव पर मिट्टी, बर्फ आदि घरेलू उपचार कतई न करें। इससे संक्रमण होने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। जलने पर सबसे पहले स्किन को साफ पानी से धुलें। उसके बाद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी क्रीम का इस्तेमाल करें।
























