डेस्क। जायफल मसाला होने के साथ-साथ एक आयुर्वेदिक औषधि भी है जो कई तरह के रोगों में फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं कि जायफल का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन में भी किया जाता है। यह त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है।
खाने में अगर आप जायफल का इस्तेमाल करत हैं तो ये पेट संबंधी कई रोगों जैसे अपच, एसिडिटी और कब्ज में राहत दिलाता है। मीठी चीजों पर थोड़ा सा जायफल का पाउडर छिड़कने से इसका जायका भी अच्छा हो जाता है और इससे बहुत अच्छी खुशबू भी आती है।
ये शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है। इसके प्रयोग से शरीर को संक्रामक रोगों से खतरे की संभावना कम हो जाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जायफल के पाउडर को किसी भी इंफेक्शन वाली जगह पर रगडऩे से इसमें राहत मिलती है।
मुंह में दुर्गंध का प्रमुख कारण वायरस और बैक्टीरिया होते हैं जो गले के आसपास के हिस्से में जमे रहते हैं और तेजी से बढ़ते रहते हैं। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आपकी आंखों में दर्द, जलन या सूजन है तो जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसकर इसका लेप तैयार कर लें और फिर इसे अपनी आंखों की बाहरी त्वचा पर लगाएं। ध्यान दें जायफल आंखों के अंदर न चला जाए, वरना जलन की समस्या हो सकती है।
झाईयों और झुर्रियों को हटाने के लिए आपको जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसना चाहिए। घिसने के बाद इसका लेप बना लें और इस लेप को झाईयों और झुर्रियों पर लगाएं।