लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित कम्यूनिटी मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ विभाग में भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत येलो फीवर वैक्सीनेशन सेंटर का संचालन दिनांक 15 दिसंबर, 2016 से किया जा रहा है। जिसमें सेंटर के प्रभारी डॉ. जमाल मसूद ने बताया कि अभी तक यह टीका सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बृृहस्पतिवार को लगाया जाता था, जिसमें करीब 70-90 लोगों को टीका लगाया जाता था। जिसमें कि अफ्रीका एवं दक्षिणी अमेरिका के देशों में जाने के लिए येलो फीवर का टीकाकरण अनिवार्य है।
एकमात्र सेंटर
इसमें येलो फीवर वैक्सीनेशन सेंटर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार एवं झारखंड के अलावा नेपाल के लोगो के लिए भी एकमात्र सेंटर है। इस सेंटर पर दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए केजीएमयू के कुलपति प्रो मदनलाल ब्रह्म भट्ट द्वारा येलो फीवर वैक्सीनेशन को सप्ताह में दो बार करने का निर्देश दिया गया। जिसमें अब येलो फीवर वैक्सीनेशन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जायेगा, जिसके लिए पंजीकरण प्रत्येक सोमवर एवं बृहस्पतिवार को सूबह 9-10 बजे के मध्य किया जायेगा। यलो फीवर वैक्सीनेशन का चार्ज 351 रू. ( 50रू. ओ.पी.डी. पंजीकरण + 1 रू0 पर्चा + 300रू0 भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क) है। इस टीकाकरण 1वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को नही लगाया जाता है।