लखनऊ। अब इम्प्लांट के बजाए ब्रज बनाकर नकली दांत लगाए जा सकेंगे। इससे नकली दांत लंबे समय तक काम कर सकेेंगे। केजीएमयू दंत संकाय के डॉक्टरों ने एक कामयाबी हासिल की है। बताया गया है कि इंप्लांट से नकली दांत लगाने के बाद हड्डी को कमजोर करने वाले जीन का पता लगाने में कामयाबी मिली है। यह शोध 70 मरीजों पर किया गया। इस शोध में डॉक्टरों ने जीन की पहचान की है। 20 से 60 साल की उम्र के मरीजों पर शोध हुआ है।
इसलिए होता है कमजोर
आज के दौर में बदलता खान-पान भी दांतों की कमजोरी की वजह है। मुलायम खाना खाने से भी दांत कमजोर हो रहे हैं। केजीएमयू प्रोस्थोडांटिक्स विभाग के डॉ. कौशल किशोर अग्रवाल ने बताया कि शरीर में मौजूद जीन से हड्डियों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि इंप्लांट की वर्तमान में सफलता दर 95 प्रतिशत है।
ऐसे होता है
उन्होंने बताया कि नकली दांत लगाने के लिए ब्रज बनाकर लगाए जाते हैं। इसमें जो दांत सलामत होते हैं उनके सहारे नकली दांत लगाए जाते हैं। कुछ में इम्प्लांट करना पड़ता है। इसमें स्क्रू जबड़े की हड्डी में प्रत्यारोपित करते हैं। चार से छह महीने बाद दांत प्रत्यारोपित करते हैं। आमतौर पर इंप्लांट के माध्यम से लगाए गए दांत 10 से 12 साल चलते हैं पर हड्डी गलने से चार-पांच साल में ही दांत हिलने लगते हैं। उन्होंने बताया कि हड्डी तो सभी मरीजों में गलती हैं।
ऐसे चलेगा पता
डॉ. कौशल के मुताबिक सबसे पहले खून की जांच कराकर समस्या का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके बाद इम्प्लांट प्रत्यारोपण का कार्य किया जाएगा। जिन मरीजों में जीन में गड़बड़ी सामने आए उनमें ब्रज तकनीक से नकली दांत लगाए जा सकते हैं।