लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।
45 मिनट जांच
मुलायम सिंह यादव को इसी बीच शुक्रवार को दिन में संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी टू में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर्स की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 45 मिनट की जांच के बाद उनको वापस घर भेजा गया है। मुलायम सिंह यादव का इन दिनों शुगर लेवल तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप होता है।