डेस्क। क्या आपको भी एडिय़ों में दर्द होता है। अक्सर हाई हील्स पहनने से, ज्यादा समय तक खड़े रहने से एडिय़ों में दर्द होता है। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते है। अगर आप इस दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारे बताए गए घरेलू उपाय अपनाएं और राहत पाएं। यह ज्यादा मुश्किल भी नहीं है।
ये करें
एडिय़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप मसाज का सहारा ले सकते हैं। दिन में 3 बार गुनगुने नारियल तेल या सरसों के तेल से मालिश करें।
गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर पीएं। इससे आराम मिलेगा।
गुनगुने पानी में दो चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसमें पैरों को 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें। बाद में सामान्य पानी से पैरों को धो लें। इससे राहत मिलेगी।
एडिय़ों के दर्द से राहत पाने के लिए बर्फ की सिंकाई भी कर सकते हैं। प्लास्टिक के बैग या किसी कपड़े में बर्फ भर लें। इससे दर्द पर वाली जगह पर रगड़ें। 15 मिनट तक ऐसा करें, आपको राहत मिलेगा।
























