डेस्क। सेहत के लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी में हर कोई तरबूज का स्वाद चखता है। सेहत और स्किन के लिहाज से तरबूज के फायदे बहुत होते हैं। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। तरबूज खाने से व्यक्ति को गर्मी के दिनों में पानी की कमी नहीं होती और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। तरबूज के सेवन से शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा होती है। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व भी मौजूद होते हैं। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में लाइकोपिन पाया जाता है, जिसके सेवन से त्वचा की चमक बनी रहती है।






















