लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ निदेशक बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. राजीव लोचन ने किया। वहीं राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एपी चतुर्वेदी, प्रमुख अधीक्षिका अवंतीबाई महिला चिकित्सालय डॉक्टर नीरा जैन ने कुछ बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई।
2783 पोलियो बूथ बनाए
निदेशक बलरामपुर चिकित्सालय डॉक्टर राजीव लोचन ने कहा कि भारत के पोलियो मुक्त घोषित हो जाने के बाद भी पोलियो संक्रमित देशों विशेष रूप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो के पुन: संक्रमण प्रारंभ होने का हमारे देश में भी खतरा बना हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम के सिंह ने बताया कि 23 जून 2019 के पल्स पोलियो अभियान के लिए कुल 769905 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इनके लिए 2783 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।
567 सुपरवाइजर करेंगे निगरानी
सोमवार से शुक्रवार तक छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जिसके लिए 1998 घर-घर टीमों तथा 6137 वैक्सीनेटर को लगाया जाएगा। इसके अलावा 136 मोबाइल टीम, 234 ट्रांजिट टीम भी लगाई गई है। इनकी निगरानी के लिए 567 सुपरवाइजर तथा 16 डिवीजनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो लगातार निरीक्षण का कार्य करते रहेंगे।
ये थे मौजूद
पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ पर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ ए पी चतुर्वेदी, वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ नीरा जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लिली सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सईद अहमद, डॉ अजय राजा, डॉक्टर आर वी सिंह, डॉक्टर आरके चौधरी, डॉ डीके बाजपेई, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाई के सिंह, डॉ. एके दीक्षित, डा.मनोज कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन से, एन पी एस पी के एस .आर .सी. डा पुनीत मिश्रा,डा सुरभि त्रिपाठी, यूनिसेफ से डॉ. संदीप शाही डॉ. सौरभ अग्रवाल, स्टेट कार्डिनेटर आरआई डॉ. प्रमित श्रीवास्तव, संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ. एसके सक्सेना भी उपस्थित थे।