लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने केजीएमयू के दंत संकाय के प्रास्थोडॉन्टिक्स विभाग को 16 अगस्त को आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान दिया है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. पूरन चंद ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग रिसर्च के क्षेत्र में विश्व स्तर का मानक बनाने में प्रयत्नशील है।
























