डेस्क। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। लेकिन हमारी कुछ गलतियों की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है हमारा शरीर हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और बीमारियों से आपकी रक्षा नहीं कर पाता है। आइए जानते हैं कैसे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। अगर यह सिस्टम कमजोर हो गया तो हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं।
30 मिनट नियमित रूप से एरोबिक
विशेषज्ञों के मुताबिक कम से कम 30 मिनट नियमित रूप से एरोबिक करने की सलाह देते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं दूर करता है, जिससे इम्यून सिस्टम को ठीक ढग़ से कार्य करने में मदद मिलती है।
लंबे समय होने वाला तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। आपको जुकाम-फ्लू, दिल के रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इससे राहत पाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
डाइट में फल और सब्जियां
फल और हरी सब्जियों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें।
पर्याप्त नींद न लेने का गलत असर भी आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इससे कीटाणुओं से लडऩे के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाएं कम होने लगती है और आप कई आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शरीर में पानी की उचित मात्रा होना जरुरी होता है इसके अलावा जंक फूड से दूर रहें।























