लखनऊ। रीवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए में अपना ब्लड बैंक खुलेगा। इससे जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तायुक्त ब्लड मिल सकेगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह के नेतृत्व में इस साल अपना ब्लड बैंक स्थापित करने का संकल्प लिया है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। इस अभियान में डॉ. रुखसाना खान, डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. जेडी रावत, डॉ. विनीता मित्तल, डॉ. मोहम्मद अलीम सिद्दीकी, डॉ. मनीष टंडन और डॉ. जावेद खान, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. नईम अहमद कोर कमेटी के रूप में मार्गदर्शन देंगे।
इन्होंने दिया योगदान
गौरतलब है कि आईएमए वाराणसी और बरेली में ब्लड बैंक खुला है। यहां अच्छा प्रदर्शन भी हो रहा है। आईएमए लखनऊ के लिए ब्लड बैंक की स्थापना के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इन्होंने आर्थिक योगदान दिया है। योगदान करने वालों में डॉ. देवनंदन चौधरी, डॉ. पंकज रस्तोगी, डॉ. शास्वत विद्याधर, डॉ. सुमित सेठ, डॉ. वारिजा सेठ, डॉ. मनीष टंडन, डॉ. दीपक दीवान, डॉ. संदीप तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
























