बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरूख खान 54 साल की उम्र में भी किसी भी यंग स्टार्स को मात दे देते हैं। उनकी फिटनेस को लोग दीवाने हैं। किंग खान खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। आइए जानते हैं उनके फिटनेस का राज आखिर क्या है।
मिस नहीं करते वर्कआउट
शाहरुख हर दिन एक घंटा वर्कआउट जरूर करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सस्पेंशन और वेट ट्रेनिंग भी अपने ट्रेनर से लेते हैं। इतना ही नहीं स्टमक क्रंचेज भी हर दिन करते हैं।
10 मिनट कार्डियो
उनकी ट्रेनिंग में पावरप्ले तकनीक और १० मिनट का कार्डियो भी शामिल है। इसके अलावा फिट रहने के लिए वह वेट लिफ्टिंग, वाइब्रेटिंग डंबल्स और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही बेली डांसिंग भी करते हैं।
100 पुशअप्स
एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया कि वे अपने एब्स मेंटेन करने के लिए हर दिन 100 पुशअप्स और 60 पुलअप्स करते हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन शेक लेना नहीं भूलते हैं। उनकी डाइट में रिच प्रोटीन फूड, नॉन फैट मिल्क, स्किनलेस चिकन, फिश, अंडे आदि शामिल होते हैं।
डाइट प्लान
शाहरुख खान के अनुसार, वे पौष्टिक भोजन लेते हैं। इससे वे खुद को फिट रख पाते हैं। उनकी डाइट में रिच प्रोटीन फूड, नॉन फैट मिल्क, स्किनलेस चिकन, फिश, अंडे आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट के लिए वह कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं। प्रत्येक दिन 2 से 3 लीटर पानी पीते हैं।
वेजीटेबल जूस और वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन ड्रिंक पीना नहीं भूलते हैं। शाहरुख मीठे का सेवन कम ही करते हैं। वह मीठा खाने की बजाय फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं।
तली-भुनी चीजों से भी वे परहेज करते हैं। वह बाहर का खाना बहुत ही कम खाना पसंद करते हैं। पार्टी में भी वह कम ही खाते हैं। उनका मानना है कि डायट रूटीन को घर के साथ-साथ बाहर भी फॉलो करनी चाहिए।