नई दिल्ली। इस दुनिया में अजब-गजब तो होता ही है। आज हम आपको एक ऐसे नवजात के बारे में बताने जा रहे है जो अपने वजन को लेकर चर्चा में है। यह ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का मामला है। एक हॉस्पिटल में एम्मा नाम की महिला ने 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद 5.88 किलो की बच्ची को जन्म दिया है। महिला ने अपनी बच्ची को ‘मिनी सुमो रेसलरÓ बताया है। आमतौर पर जन्म लेने वाले बच्चे का औसत वजन सिर्फ 3.3 किलो होता है लेकिन एम्मा की बच्ची का भार 6 किलो है। अभी दोनों मां-बेटी बिल्कुल स्वस्थ है।
पहले बच्चे का वजन भी 5.5 किलो
इमरजेंसी सिजेरिअन के जरिए बच्ची की डिलिवरी हुई। डॉक्टरों ने बच्ची और उनकी 27 साल की मां को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। कुछ हफ्ते पहले अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला था कि बच्चे का वजन करीब 4 किलो हो चुका है। एम्मा और उनके पार्टनर को उम्मीद नहीं थी कि बच्चे का वजन 4 किलो से भी बढ़कर करीब 6 किलो हो जाएगा। हालांकि, पूर्व में भी एम्मा ने अपनी एक बेटी को 5.5 किलो के वजन के साथ जन्म दिया था।
यह खास बात
ऑस्ट्रेलिया में 4.5 किलो से अधिक वजन के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या सिर्फ 1.2 फीसदी है। वहीं, एम्मा की बच्ची के अधिक वजन के पीछे उनके डायबीटिज को वजह माना जा रहा है।
























