लखनऊ। सोमवार को ‘डाक्टर्स डेÓ पर एक कार्यक्रम में डाक्टरों ने अपने परिवार तथा बच्चों के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम रीवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में हुआ। सभी डॉक्टरो ने महान चिकित्सक, शिक्षाविद और भारत रत्न डॉ. बीसी राय की स्मृति में डाक्टर्स डे मनाया। मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह ग्राम विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री व विशिष्ट अतिथि डॉ. एमएलबी भट्ट वाइस चांसलर केजीएमयू और विशिष्ट अतिथि डॉ. एएम खान अध्यक्ष आईएमएयूपी ने डॉ. वीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मानव सेवा के क्षेत्र में काम करने वाला सम्मानित पेशा
डॉ. महेन्द्र सिंह ने डाक्टर्स पेशे को मानव सेवा के क्षेत्र में काम करने वाला सम्मानित पेशा कहा तथा चिकित्सकों द्वारा मानव संसाधन के सेहत को ठीक कर देश की तरक्की में योगदान की सराहना की। डॉ. एमएलबी भट्ट ने डॉक्टर्स दिवस पर को समाज द्वारा चिकित्सकों के प्रति सम्मान के भाव को व्यक्त करने का दिन बताया। अन्त में सचिव डॉ. जेडी रावत ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच का संचालन डॉ. विनीता मित्तल व डॉ. अजय वर्मा ने किया।
आईएमए लखनऊ अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने अपने भाषण में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा डाक्टर्स की समस्याओं एवं डॉ. वीसी राय के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में युवा चिकित्सकों को बताया। इस अवसर पर शहर के विशिष्ट चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले डाक्टर
Dr. M.L.B.Bhatt, Dr. Sadab Mohd, Dr. Rakesh Kapoor,Dr. Deepak Agarwal, Dr. Sudharshan Yajnik, Dr. Abbas Ali Mehdi, Mr. Kalanidhi Naithani, Dr. Chandravati, Dr. Saroj Srivastava, Dr. Narendra Agarwal, Dr. Santosh Sahney, Dr. S.P.S.Gaur, Dr. A.K.Singh, Dr. R.K.Garg, Dr. Manju Shukla, Dr. Indu Wakhlu, Dr. H.P.Gupta, Dr. Manju Tandon, Dr. Indu Tandon, Dr. Uma Singh,Dr. Shraddha Singh, Dr. P.K.Gupta, Dr. Surya Kant, Dr. Urmila Singh, Dr. Nidhi Niranjan, Dr. Shashi Rai, Dr. Raka Prasad,Dr. Pramod Agarwal, Dr. Vaibhav Khanna, Dr. Arun Kumar Singh, Dr. Vishwajeet Singh, Dr. Arun Sharma, Dr, Sandep Sahu, Dr. Ram Karan, Dr. S. Munsi, Dr. Manish Singh, Dr. Javed Ahmad Khan, Dr. Santosh Kumar Srivastavaf, Dr. Manoj Srivastava, Dr. Tulika Chandra, Dr. Ravi Bashkar, and Dr. Pranjal Agarwal