लखनऊ। गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में संचालित स्टेट रेफरल सेंटर के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बीते दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारी अफसरों से लेकर विकलांग कल्याण विभाग तक भटकने को मजबूर हैं। वेतन ना मिलने से कर्मचारियों में खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
यह लगाया आरोप
वहीं कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि करीब एक साल से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। दो से तीन महीने बाद आधा अधूरा वेतन प्रदान किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में सिर्फ लोहिया अस्पताल में ही स्टेट रेफरल सेंटर का संचालन हो रहा है। यहां द्विव्यांगों की सेहत की जांच होती है। काउंसलिंग, ईएनटी व मानसिक रोगों की जांच होती है। उसके बाद बोर्ड के डॉक्टर पीडि़तों को द्विव्यांग प्रमाण पत्र जारी करते हैं।