लखनऊ। शुक्रवार को केजीएमयू के पुरानी डेंटल बिल्डिंग में निराश्रित और रोगियों को कंबल वितरण किया गया। यह वितरण धन्वंतरि केंद्र श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत ने की। उन्होंने बालाजी समिति के सामाजिक कार्य की सराहना की और भविष्य में निरंतर समाज सेवा का यह कार्य चलते रहने के शुभकामना दी।
संस्था की अध्यक्षा रमा देवी जी वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाज सेवा सभी वर्गों को एक साथ लेकर किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति आगे हैं और बढ़ चढ़कर समाज सेवा को गति प्रदान करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डांडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी व डांडिया व्यापार मंडल के महामंत्री रितेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी के विधिवत पूजा के साथ की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। संस्था की अध्यक्ष रमादेवी वर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण किया।
इन्होंने लिया भाग
इस कार्यक्रम में केजीएमयू के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया। संस्था के महासचिव एसआर लाल ने प्रोफेसर सूर्यकांत का एवं कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने मुख्य अतिथि जलील अहमद सिद्दीकी एवं रितेश कुमार गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी मौके पर धनवंतरी केंद्र के प्रेरक अवधेश ने सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह थे उपस्थित
कार्यक्रम में धनवंतरी केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकांत, रितेश कुमार गुप्ता, जलील अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर नीरज मिश्रा, डॉ विभा सिंह, डॉक्टर लक्ष्य यादव, डॉ विनोद शुक्ला, डॉक्टर गुंजन पांडेय,डॉक्टर शीतल वर्मा, डॉ शालिनी कौशल, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉक्टर अरुणेश तिवारी, संतोष पटेल, प्रदीप, अभिषेक, डॉ अमिया अग्रवाल, डॉ प्रीति, सैनी रक्षा दल के अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी, दिनेश चंद्र सैनी, सुनित यादव उपस्थित थे।