डेस्क। क्या आपको आंख से एक साइड से रोशनी कम हो रही है। तो आप डाक्टर से संपर्क करने में जरा सी भी देर न करें। इस बीमारी का नाम है ग्लुकोमा, कुछ लोग इसे काला पानी के नाम से भी जानते हैं। आलकल की दौड़भाग से भरी जिंदगी में यह रोग होगा आम बात हो गई है। इसका इलाज भी संभव है। इस बीमारी में आंखों की रोशनी साइड से कम होना शुरू होती है।
बताया यह भी जाता है कि इसका रोग का इलाज समय रहते अगर नहीं कराया गया तो धीरे-धीरे आपके आंखों की रोशनी कम भी हो सकती है। ग्लुकोमा के लिए आप डॉक्टर से रेगुलर चैकअप करवाते रहें और अगर परिवार में किसी को ग्लुकोमा है तो इस बीमारी के अन्य सदस्य को होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं, यानी की पीढ़ी दर पीढ़ी यह रोग लग सकता है। आप यह भी जान लें कि ग्लुकोमा में दवाइयों का सेवन लंबे समय तक आंख की रोशनी को बचायें रखने के लिए चलता रहता है।






















