लखनऊ। एसजीपीजीआई में 24 दिसंबर को संविदा कर्मचारी संघ ने कर्मचारी महासंघ को समर्थन दिया था। चार दिन बाद ही यह समर्थन संविदा कर्मचारी संघ ने वापस ले लिया। यह जानकारी संविदा कर्मचारी संघ की अध्यक्ष अपराजिता तिवारी ने दी है।
इसलिए लिया फैसला
उन्होंने कहा कि हमारे यूनियन के सदस्यों की बातें कर्मचारी महासंघ अनसुनी कर रहा है। इसलिए समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग का कोई भी कर्मचारी महासंघ की हड़ताल में कोई भागीदारी नहीं निभाएगा। कर्मचारी महासंघ सिर्फ संविदा कर्मचारियों की भीड़ एकत्र कर अपना काम निकलवाना चाहती है।























