लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 19 जनवरी को होगा। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यह फैसला पांच जनवरी को आम सभा की बैठक में पुराने पदाधिकारियों ने लिया। शनिवार को इसका नामांकन किया गया है। यह जानकारी संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा ने दी है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संविदा कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जनवरी से क्रमिक अनशन करेगा। इसमें भूख हड़ताल किया जाएगा।
5 घंटे क्रमिक अनशन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में एस्मा लगाए जाने के कारण हड़ताल प्रतिबंधित है मगर सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसके कारण कर्मचारी संस्थान में 8 घंटे ड्यूटी और 5 घंटे क्रमिक अनशन करेंगे। अनशन में आकस्मिक सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा और जब तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं आता कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन तथा विभागीय संविदा पर समायोजन सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक अनशन जारी रहेगा।
बताईं परेशानियां
संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव एवं महामंत्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के साथ ही सभी कर्मचारी इस अनशन में हिस्सा लेंगे। संस्थान में आउटसोर्सिंग व्यवस्था द्वारा कर्मचारियों को रखकर तरह-तरह से उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। वर्षों से कार्य कर रहे युवा कर्मचारी इस प्रकार की अस्थायी नौकरी से परेशान हैं साथ ही प्रदेश की सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षों में समायोजन ना किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है। अनशन के बाद भी अगर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने 5 मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी एस्मा का उल्लंघन करते हुए हड़ताल भी करेंगे।