लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से ओम प्रकाश के उपचार के विषय में जानकारी भी ली है। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर केजीएमयू के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो एसके संखवार के साथ ही पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के इंचार्ज आईसीयू प्रभारी डॉ वेद प्रकाश भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
























