
वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन
वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्याय मनोज कुमार शाही, महामंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री मयंकरपाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं प्रचार मंत्री अजीत प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए। पशुपालन निदेशालय के सभागार में निर्वाचन अधिकारी डॉ आलोक कुमार वर्मा और उनकी टीम की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ ।
कर्मचारियों के लिए संघर्ष का समय: अतुल मिश्रा
अधिवेशन के पहले दिन महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अतुल कुमार मिश्रा, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री अशोक कुमार और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अतुल मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय राज्य कर्मचारियों के लिए बहुत संघर्ष का है। मुख्य सचिव के बार बार आदेश के बाद भी विभागीय स्तर पर बैठके नहीं हो रही हैं। जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। सुनील कुमार यादव ने कहा कि फार्मेसिस्ट फेडरेशन, वेटनरी फार्मासिस्ट के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और मांगों को लेकर संघर्ष करेगा।
बागपत के अध्यक्ष सहदेव सिंह, बलिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सशक्त कार्यकारिणी का गठन कर संघर्ष किया जाए। पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने संगठन की नीतियों को सही से लागू कराए जाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। महामंत्री अशोक कुमार ने विभाग में फार्मासिस्टों की कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती की मांग की। उन्होंने चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट को भी अन्य विभाग के फार्मासिस्टों की तरह राजपत्रित घोषित किए जाने की मांग की।
इपसेफ ने दी बधाई
निर्वाचित पदाधिकारियों को इपसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी नायक, यूथ के संरक्षक उपेंद्र, अध्यक्ष आदेश, महासचिव देवेंद्र, सचिव अजीत, उपाध्यक्ष प्रवीण, अवधेश सहित सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता श्री करतार सिंह ने किया। अधिवेशन में वरिष्ठ फार्मासिस्टों हरिशंकर चतुर्वेदी, हरिओम सिंह यादव, रामजी लाल श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री, आदेश कुमार सिंह प्रांतीय संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह पूर्व महामंत्री और हरिचरण को सम्मानित किया गया।
सिविल अस्पताल में अशोक कुमार का स्वागत
गुरुवार को सिविल अस्पताल में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रभारी अधिकारी आनंद सिंह, फेडरेशन के जिला सचिव जीसी दुबे, पूर्व सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे, अजय कश्यप, आनंद मिश्रा, सुधीर, श्रवण चौधरी, अंजुम आदि उपस्थित थे।






















